मौसम विभाग ने दिए संकेत, पांच दिन पहले आ जाएगा मानसून

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि देश के कुछ हिस्सों में 5 दिन पहले ही मानसून आ जाएगा।

नई दिल्ली। देश के कुछ हिस्सों में गर्मी से जल्द ही निजात मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 15 मई के आस-पास अंडमान और निकोबार में मानसूनी हवाएं दस्तक देंगी।

यहां मानसून के लिए अनूकूल हालात बनने शुरु हो गए हैँ। बताया गया कि नए डायनमिक मॉडल के मुताबकि दक्षिण पश्चिमी मानसून के विकास के लिए स्थिति सकारात्मक है। गौरतलब है कि 10 मई को मौसम विभाग ने इस साल सामान्य मानसून की उम्मीद जताई थी।

मौसम विभाग ने दिए संकेत पांच दिन पहले आ जाएगा मानसून

लेकिन दिल्ली में लगेगा वक्त

हालांकि दिल्ली समेत अन्य उत्तर भारत में मानसून पहुंचने में अभी एक महीने से ज्यादा का वक्त है। इन इलाकों में मानसून 1 जुलाई के आसपास पहुंचता है।

वहीं अंडमान में मानसून के बारे में मौसम वैज्ञानिकों का कहा है कि विषवत रेखा से नाम हवाओं का प्रवाह भारत की तरफ चल रहा है। इन्हीं हवाओं के चलते वैज्ञानिक इस बात को लेकर काफी विश्वस्त हैं कि अंडमान निकोबार में 15 मई के आसपास मानसून दस्तक दे देगा।

वहीं देश के कई राज्यों में लोग बेतहाशा गर्मी से जूझ रहे हैं। 11 मई को झारखंड का जमेशदपुर सबसे गर्म शहर रिकार्ड किया गया है। यहां पारा 41.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि 11 तारीख को ही जमशेदपुर 16.8 मिलीमीटर की बारिश भी रिकॉर्ड की गई।

गया रहा सबसे गर्म इलाका

दूसरी ओड़ीशा के कुछ इलाकों में बारिश के बावजूद कई शहरों में तापमान हालत खराब करने वाला रहा। राजधानी भुवनेश्वर में जहा 36.8 डिग्री सेल्सियस उच्च तापमान रिकॉर्ड किया गया वहीं पड़ोसी शहर कटक में 37.4 डिग्री तक पारा पहुंचा।तीतलागढ़ में तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंचा वहीं संबलपुर में 40.1 डिग्री पारा रहा।

बात बिहार की करें तो यहां गया में तापमान 40.17 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान में भी गर्मी के चलते लोग परेशान हैं। यहां का कोटा सबसे गर्म इलाका रहा और 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचा।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+