जम्मू-कश्मीर में गैर-स्थानीय लोगों को वोट का अधिकार, आतंकियों की धमकी- तेज होंगे हमले

सरकार ने जम्मू-कश्मीर में गैर स्थानीय लोगों को मतदान का अधिकार देने का फैसला लिया है। आतंकवादियों ने हमले की धमकी दी है। jk voting rights to non locals terrorist attack threat

श्रीनगर, 18 अगस्त : लश्कर-ए-तैयबा समर्थित आतंकी समूह- कश्मीर फाइट ने जम्मू-कश्मीर में रहने वाले दूसरे राज्यों के लोगों को मतदान का अधिकार देने के फैसले पर आपत्ति जताई है। आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी के फैसले के खिलाफ है। इसने गैर-स्थानीय लोगों पर हमले तेज करने की धमकी दी है।

Recommended Video

    Election Commission ने Jammu-Kashmir के लोगों को लेकर लिया बड़ा फैसला | वनइंडिया हिंदी | * News
    jammu kashmir voting rights

    लश्कर-ए-तैयबा समर्थित आतंकी समूह कश्मीर फाइट की धमकी से पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) हृदेश कुमार ने एक बड़े फैसले में घोषणा की थी कि गैर-स्थानीय लोगों को भी वोटिंग राइट दिया जाएगा। इन लोगों में कर्मचारी, छात्र, मजदूर या दूसरे राज्य से आकर रहने वाला कोई भी व्यक्ति शामिल है, जो आमतौर पर जम्मू-कश्मीर में रह रहे हैं। सीईओ ने कहा कि दूसरे राज्यों के लोग भी मतदान सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद ये लोग जम्मू-कश्मीर चुनाव में वोट कर सकेंगे।

    उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों को मतदाता के रूप में सूचीबद्ध करने के लिए अधिवास यानी डोमिसाइल की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि अन्य राज्यों के सशस्त्र बल के जवान जो जम्मू-कश्मीर में शांति केंद्रों पर तैनात हैं, वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+