जम्मू कश्मीर: डोडाघाट में बैंक की छत तोड़कर लूट की कोशिश
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के डोडा घाट में बैंक लूट की कोशिश की गई है। डोडा घाट में जे एंड के बैंक की ब्रान्च में लूट की कोशिश हुई है। लुटेरे कितना पैसा ले जाने में कामयाब हुए, इसको लेकर अभी जानकारी सामने हीं आई है। बैंक से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसको देखने के बाद पता चल रहा है कि छत तोड़कर लुटेरे बैंक के भीतर घुसे। बैंक से लूट के प्रयास की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने जांच के बाद ही मामले की जानकारी देने की बात कही है।















Click it and Unblock the Notifications