जम्मू कश्मीर: बांदीपोर में सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो आतंकी, जब्त किया हथियारों का जखीरा
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपोर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आतंकी किस संगठन के थे और कौन हैं। कश्मीर जोन पुलिस की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। बांदीपोर में सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी की खबरें आई थीं। फिलहाल अभी इस मामले में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।













Click it and Unblock the Notifications