पुलवामा में सुरक्षाकर्मियों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को किया ढेर
नई
दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाकर्मियों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाकर्मियों ने पुलवामा के राजपुरा इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को को ढेर कर दिया है। एनकाउंटर के बाद आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। साथ ही सेना इलाके को चारो तरफ से घेरकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। घाटी में पिछले कई दिनों से चल सेना आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पिछले कई महीनों में सेना की कार्रवाई ने आतंकियों की कमर तोड़कर रख दी है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
जिन
दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया है उनकी पहचान हो गई है। सुरक्षाकर्मियों ने शाहिद अहमद बाबा और अनियत अहमद जिगर को एनकाउंटर में मार गिराया है। दोनों ही आतंकियों के पहचान जैश ए मोहम्मद के आतंकी के रूप में हुई है। आतंकियों के पास से एक एसएलआर और एक पिस्तौल बरामद की गई है।











Click it and Unblock the Notifications