J&K: बंदीपोरा में हिमस्खलन के बाद सेना के 5 जवान लापता
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बंदीपोरा में हिमस्खलन के बाद सेना के पांच जवान लापता हो गए हैं। ये तीनों जवान एलओसी के करीब मनी पोस्ट बगटॉर गुरेज सेक्टर में बने एक कैंप में तैनात थे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक ये तीनों जवान सेना की 36वीं राष्ट्रीय राइफल्स के जवान थे।

रिपोर्ट के मुताबिक यह हिमस्खलन सोमवार देर रात में हुआ। बता दें कि एलओसी से सटे इलाकों में रविवार से ही भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। सड़कों पर लभगग पांच फीट तक बर्फ गिरी हुई है जिसकी वजह से यातायात भी बुरी तरह प्रभावित है। फिलहाल सेना ने पांचों जवानों के ढूढ़ंने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च कर दिया है।
बता दें कि इससे पहले जनवरी में गुरेज सेक्टर में ऐसा ही दो हिमस्खलन देखने को मिले थे। इस हिमस्खलन की चपेट में सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी आ गई थी। इस हादसे में 14 जवानों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications