कश्‍मीर में आतंकियों पर सेना का ट्रिपल अटैक, पुलवामा, कुलगाम और अनंतनाग में मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर

कुलगाम। जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलागाम के निपोरा में शनिवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को घेर रखा है और मुठभेड़ जारी है। इसके अलावा पुलवामा के गुलाब बाग त्राल और अनंतनाग के ललन इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। कश्‍मीर जोन पुलिस के मुताबिक कुलगाम मुठभेड में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया गया है। वहीं अनंतनाग में भी दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। जबकि गुलाब बाग त्राल के एक घर में 3 आतंकियों के छुपे होने की सूचना है।

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सेना ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया, 1 से मुठभेड़ जारी

बात अगर कुलगाम की करें तो सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि निपोरा में तीन आतंकी छिपे हुए हैं। सेना ने स्‍थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया और इलाके को घेर लिया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सेना की तरफ से जवाबी फायरिंग की जा रही है।

उधर दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक आतंकवादी के पकड़े जाने की सूचना है। बताया जाता है कि पकड़ा गया आतंकी हाल ही में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था। आपको बता दें कि पिछले एक सप्ताह में घाटी में भारतीय सुरक्षाबलों ने 14 आतंकियों को मार गिराया है।

इस साल ढेर किये जा चुके हैं 101 आतंकी

बता दें हाल ही में अधिकारियों ने बताया था कि जम्मू-कश्मीर में इस साल सुरक्षा बल 101 आतंकवादियों को ढेर कर चुके हैं और दक्षिण कश्मीर में 125 और आतंकियों को मार गिराने पर केन्द्रित कर रहे हैं, जिनमें 25 विदेशी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+