अनंतनाग में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में 2 सुरक्षाबल और 1 नागरिक जख्मी

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने एक बार फिर ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में दो सुरक्षाबलों और एक नागरिक के घायल होने की खबर है। आतंकियों ने ये हमला पुलिस पार्टी पर किया। इसके पहले भी शुक्रवार को पुलवामा जिले के त्राल में सत्तारूढ़ पीडीपी के एमएलए मुश्ताक शाह के घर को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था।

Jammu and Kashmir: Terrorists lobbed a grenade on police party in Anantnag district.

सेना की कार्रवाई के बौखलाए आतंकी बार-बार सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। अनंतनाग में पुलिस की टीम पर हमले के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है, इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। वहीं, सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी है।

इसके पहले ही आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर में शुक्रवार की दोपहर त्राल स्थित पीडीपी के एमएलए मुश्ताक शाह के आवास पर ग्रेनेड फेंका था। ग्रेनेड घर में लॉन में गिरा और विस्फोट हो गया। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घर के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा है।

हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि, हमले के वक्त पीडीपी विधायक घर में मौजूद थे या नहीं। हमले की सूचना मिले ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे थे लेकिन आतंकी फरार हो चुके थे। आतंकियों की तलाशी के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और खोजबीन जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+