J&K: बांदीपोरा में CRPF की 45वीं बटालियन के कैंप पर आतंकी हमला, 4 आतंकवादी ढेर
इससे पहले 3 जून को सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे सेना के काफिले पर जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर काजीगुंड के पास आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन के कैंप पर आतंकी हमले को अंजाम दिया गया है। फिलहाल जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और सर्च ऑपरेशन कर रही है।

सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक आतंकवादियों ने सोमवार तड़के सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन के कैंप पर फायरिंग कर दी। सीआरपीएफ जवानों ने जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 4 आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि सभी आतंकी मार गिराए गए हैं। मुठभेढ़ अभी जारी है।
आपको बताते चलें कि इससे पहले 3 जून को सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे सेना के काफिले पर जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर काजीगुंड के पास आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस आतंकी हमले में दो जवान शहीद हुए, जबकि 4 जवान के गंभीर रूप से घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications