शोपियां में आतंकियों ने 24 साल के युवक की गोली मारकर की हत्या, सर्च ऑपरेशन शुरू

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शोपियां के बेमनीपोरा के रहने वाले 24 साल के तनवीर अहमद के रूप में हुई है, जिसका शव कचौरा से बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि युवक को घर के पास ही आतंकियों ने गोली मारी थी।

jammu kashmir: terrorists killed 24-year-old Tanveer Ahmed from Bemnipora, Shopian

गोली लगने के तुरंत बाद ही तनवीर अहमद को नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाशी तेज कर दी है। दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ पुलिस ने कई जगहों पर बैनर लगाकर आतंकियों की खबर देने, जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर लाखों रुपये के ईनाम की घोषणा भी की है। इस बैनर में कुल 7 आतंकी शामिल हैं, जिनमें कुख्यात एचएम गुट का आतंकी मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर भी शामिल है। इसमें कहा गया है कि आतंकियों की खबर देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

सुरक्षाबल इनकी तलाशी में जगह-जगह तलाशी अभियान चला रहे हैं।

इसके पहले, नॉर्थ कश्‍मीर के बांदीपोरा में एनकाउंटर में दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था। एनकाउंटर बांदीपोरा के हाजिन में चल रहा था। इस घटना में एक दुखद बात भी हुई कि एक 11 साल का बच्‍चे की जान भी चली गई। इस बच्‍चे को आतंकियों ने बंधक बना लिया था। बच्‍चे की मां ने भी आतंकियों से अपील की कि उसके बच्‍चे को छोड़ दिया जाए। पिता ने आतंकियों से कहा कि वे जो कुछ भी कर रहे हैं वह जेहाद तो हरगिज नहीं है। आतिफ को आतंकियों ने अपनी ढाल के तौर पर प्रयोग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+