जम्मू कश्मीर: पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड हमला

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ 182 बटालियन के कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया है। सीआरपीएफ ने हमले का जवाब देते हुए मोर्चा संभाल लिया है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बारे में और जानकारी का अभी इंतजार है।

Jammu Kashmir Terrorists hurled a grenade at CRPF camp of 182 battalion in Pulwama

जम्मू कश्मीर के काजीगुंड में सोमवार को आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया। सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया।घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घाटी में आतंकियों के सेना पर हमले की खबरें लगातार हो रही हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों की मानें तो पिछले दो माह में पाकिस्तान की सीमा से करीब 60 आतंकवादी कश्मीर घाटी में घुस गए हैं।

बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के है। कुल 12 बैच बनाकर कश्मीर में घुसे इन आतंकियों ने कश्मीर घाटी में छुपने के लिए महफूज जगहों की भी तलाश कर ली है। जम्मू कश्मीर बड़गाम जिले में पाखरपोरा इलाका घने जंगलों से घिरा हुआ है और सुरक्षा अधिकारियों की मानें तो यहां बड़ी संख्या में आतंकियों के छुपे होने की आशंका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+