जम्‍मू कश्‍मीर: पुलवामा में आतंकियों ने की एक नागरिक की हत्‍या, सुरक्षाबलों ने लॉन्‍च किया सर्च ऑपरेशन

पुलवामा। जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक आम नागरिक की हत्‍या कर दी है। कश्‍मीर जोन पुलिस की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश जारी है। दक्षिण कश्‍मीर में आतंकी गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को शोपियां में एक ट्रक ड्राइवर की आतंकियों ने हत्‍या कर दी थी। अब पुलवामा में आतंकियों ने एक नागरिक की हत्‍या की है।

indian-army-100

एक हफ्ते में दूसरा आतंकी हमला

जिस नागरिक की आतंकियों ने हत्‍या की है वह छत्‍तीसगढ़ के रहने वाले थे। उनकी पहचान सेठी कुमार सागर के तौर पर हुई है और वह नेहामा में ईंट भट्टे में बतौर मजदूर काम करते थे। एक हफ्ते के अंदर यह दूसरे राज्‍यों के नागरिकों पर दूसरा हमला है। इससे पहले शोपियां में 14 अक्‍टूबर को एक पाकिस्तानी नागरिक समेत दो आतंकवादियों ने राजस्‍थान से सेब लेकर आ रहे ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अनंतनाग में ढेर तीन आतंकी

इस घटना से पहले दक्षिण कश्‍मीर के ही अनंतनाग में एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर किया गया है। मारे गए आतंकियों में एक हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर नासिर चादरू था। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया है कि एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी नासिर चादरू मारा गया है। वह हिजबुल का कमांडर था और उसे बिजबेहरा टाउन के पजापोरा इलाके में ढेर किया गया है। चादरू के साथ दो और आतंकी मारे गए हैं। जो दो आतंकी मारे गए हैं उनके नाम जावेद फारूक और आकिब अहमद बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+