जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने पूर्व पीडीपी नेता गुलाम नबी पटेल पर की फायरिंग, मौत
पुलवामा। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पूर्व पीडीपी नेता गुलाम नबी पटेल पर हमला किया है। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में पूर्व पीडीपी नेता की मौत हो गई है। इस हमले में नेता के साथ मौजूद दो सुरक्षा जवानों भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक आतंकियों पुलवामा में इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पूर्व पीडीपी नेता पर कई राउंड फायरिंग की। हमला उस समय किया गया जब वो अपनी गाड़ी से पुलवामा आ रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

पूर्व पीडीपी नेता गुलाम नबी पटेल पर आतंकियों ने ये हमला उस समय किया जब वह यादेर से पुलवामा वापस आ रहे थे। आतंकियों राजपोरा में घटना को अंजाम दिया। आतंकियों ने अचानक ही गुलाम नबी पटेल की गाड़ी पर अचानक ही फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में पूर्व पीडीपी नेता की मौत हो गई है। वहीं उनके सुरक्षा जवान घायल हैं।
वारदात के बाद जिस तरह की तस्वीरें आई हैं उससे साफ समझा जा सकता है कि आखिर आतंकियों की योजना क्या थी। मौके पर जिस तरह से गोलियां बिखरी हुई थी, इससे साफ लग रहा है कि आतंकी पूर्व पीडीपी नेता को मारने के इरादे से ही आए थे।












Click it and Unblock the Notifications