जम्मू-कश्मीर: शोपियां में SOG कैंप पर आतंकी हमला
इससे पहले बीते मंगलवार को ही शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष में एक नागरिक मौत हो गई।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष ऑपरेशन समूह (एसओजी) के शोपियां जिले स्थित कैंप पर शुक्रवार को आतंकी हमला हुया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेढ़ अभी जारी है। अभी तक इस बात की जानकारी भी नहीं मिल सकी है कि आतंकवादी कितनी संख्या में हैं।
इससे पहले बीते मंगलवार को ही शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष में एक नागरिक मौत हो गई। हिंसा में मारे गए शख्स की पहचान आदिल अहमद के रूप में हुई है। पिछले एक साल से लगातार कश्मीर घाटी में हिंसा की आग मे झुलस रहा है।












Click it and Unblock the Notifications