जम्मू कश्मीर: पुलवामा के त्राल में आतंकियों ने व्यक्ति को मारी गोली, हालत गंभीर
पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आने वाले त्राल में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने एक स्थानीय नागरिक पर हमला किया है। कश्मीरी मीडिया के मुताबिक जिस व्यक्ति पर हमला हुआ है उसका नाम सिमरनजीत सिंह है और वह त्राल के खासीपोरा गांव के रहने वाले नानक सिंह का बेटा है। सिमरनजीत को पेट और छाती पर गोली लगी है। उन्हें श्रीनगर स्थित श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। गुरुवार को त्राल में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। त्राल के गुलशनपोर में हुए इस एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर हो गए थे। ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे।













Click it and Unblock the Notifications