जम्मू कश्मीर: राजौरी के मंजाकोट में मिली संदिग्ध वस्तु, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
जम्म कश्मीर में राजौरी के पास मंजाकोट में हाईवे पर एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया है।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद 20 से ज्यादा देशों के राजदूत आज केंद्र शासित प्रदेश के दौरे पर हैं। इस अहम दौरे के बीच जम्म कश्मीर में राजौरी के पास मंजाकोट में हाईवे पर एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया है। सुरक्षाबलों को सुबह जैसे ही हाईवे पर संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर मिली, तुरंत इलाके को घेर लिया गया और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। एहतियात के तौर पर सुरक्षाबलों ने हाईवे पर ट्रैफिक को भी रोक दिया है। फिलहाल बम निरोधक दस्ता संदिग्ध वस्तु की जांच कर रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के जवान मौजूद हैं।
Recommended Video

मंजाकोट पुलिस थाने के एसएचओ पंकज शर्मा ने बताया सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस को हाईवे पर संदिग्ध वस्तु मिली। संदिग्ध वस्तु के बम होने की आशंका पर तुरंत सेना और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई। सेना और पुलिस पूरे इलाके की तलाशी ले रही है, साथ ही हाईवे पर दोनों तरफ से ट्रैफिक मूवमेंट रोक दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि संदिग्ध सामान की जांच के बाद हालात सामान्य होते ही हाईवे पर ट्रैफिक फिर से जारी कर दिया जाएगा।
आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर 24 देशों के राजदूत
आपको बता दें कि बुधवार को यूरोपीय यूनियन सहित 24 देशों के राजदूतों का एक प्रतिनिधिमंडल जम्मू कश्मीर के दौरे पर है। यह प्रतिनिधिमंडल जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद सिविल सोसाइटी के सदस्यों और अधिकारियों से बातचीत कर जमीनी हकीकत का जायजा लेगा। जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर का दौरान करने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में चिली, ब्राजील, क्यूबा, बोलिविआ, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, आयरलैंड, नीदरलैंड, पुर्तगाल, बेल्जियम, स्पेन, स्वीडन, इटली, बांग्लादेश, मालावी, एरिट्रिया, घाना, सेनेगल, मलेशिया, तजाकिस्तान, किर्गीस्तान और यूरोपीय यूनियन शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications