जम्मू कश्मीर: संदिग्ध आतंकियों ने कांग्रेस MLC के घर पर किया अटैक, 4 रायफल लूटी

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में कांग्रेस एमएलसी के घर पर कुछ संदिग्ध आतंकियों ने अटैक किया है। श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में स्थित कांग्रेस एमएलसी मुजफ्फर पर्रे के घर पर संदिग्ध आतंकियो ने हमला कर वहां से चार एके राइफल्स लूट कर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दायर कर शहर को अलर्ट पर घोषित कर दिया है।

J&K: आतंकियों ने कांग्रेस MLC के घर से 4 रायफल लूटी

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध आतंकियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। इस पूरी घटना पर कांग्रेस एमएलसी का अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

इससे पहले आज दिन में जम्मू शहर में दो संदिग्ध आतंकियों को पता चला था, जिन्होंने सेना के रत्नूचाक मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग कर दी थी। कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना में चार राइफल गायब हुई है।

बता दें कि सितंबर में इसी तरह की घटना मे एक विशेष पुलिस अधिकारी ने एक ही इलाके में एक पीडीपी नेता के निवास से सात राइफल और एक लाइसेंसी पिस्तौल लूट ली थी। बाद में जिसकी पहचान एसपीओ आदिल बशीर शेख के रूप में हुई थी, जो एक तस्वरी में आतंकवादियों के एक समूह के साथ दिखाई दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+