Jammu Kashmir: श्रीनगर में सेना को सड़क पर मिली बम जैसी दिखने वाली चीज, ट्रैफिक रुका
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपोर में सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) को एक संदिग्ध वस्तु मिली थी। इसे संदिग्ध आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) करार दिया जा रहा है। बताया जा रहा है एरिन नदी के पुल के करीब एक टाइमर के साथ यह संदिग्ध वस्तु मिली है। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।

लगातार डिफ्यूज किए जा रहे हैं बम
चिनार कोर की तरफ से जानकारी दी गई कि सभी वाहनों को रोक दिया गया है, इलाके को सैनिटाइज किया गया है और आईईडी को निष्क्रिय किया गया। जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें एक एलपीजी सिलेंडर नजर आ रहा है। इससे पहले बांदीपोर के एसएसपी की तरफ से बताया गया था कि सेना की ज्वॉइन्ट बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) रवाना हो गई है। सड़क पर फिलहाल ट्रैफिक रोक दिया गया है। मंगलवार को भी उरी सेक्टर में पाकिस्तान के एक मोर्टार को डिफ्यूज किया गया था। यह मोर्टार शेल उरी सेक्टर के नव्वा गांव में मिला था। पाकिस्तान की तरफ से हाल ही में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर हुई फायरिंग के बाद इसे वहां पर देखा गया था। अगर इसमें विस्फोट हो जाता तो लोगों को बड़ा नुकसान हो सकता था।सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) को बारामूला-हंदवाड़ा हाइवे पर एक बगीचे में विस्फोटक मिला था। इसके बाद सेना ने अपनी बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड (बीडीएस) को यहां पर बुलाया।
घाटी में जारी है सेना का सर्च ऑपरेशन
सेना के बम निरोधक दस्ते की तरफ से कई सर्च ऑपरेशन चलाए गए हैं और इन ऑपरेशंस में मोर्टार को खत्म किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से इसका जो वीडियो जारी किया गया है वह अलर्ट करने वाला है। यह मोर्टार ऐसी जगहों पर मिल रहे हैं जहां पर घनी आबादी रहती है और अगर एक में भी ब्लास्ट हुआ तो कई लोग जख्मी हो सकते हैं। ये काफी खतरनाक था और इसलिए सेना इन्हें स्थानीय नागरिकों को बचाने के मकसद से तलाश कर, खत्म कर












Click it and Unblock the Notifications