जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में गिरफ्तार तीन आतंकियों को लेकर पुलिस का खुलासा, वायरल फोटो ने निभाई बड़ी भूमिका

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में गुरुवार को तीन आतंकियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने बताया है कि सोशल मीडिया पर उनके फोटो वायरल होने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था। कुपवाड़ा एसएसपी एएस दिनकर ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई जिसमें तीन लोग हथियार पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे। इन तीनों ने अपने घरों पर फोन कर अपने परिवार सेस कहा कि उन्होंने आतंकवाद का रास्ता चुन लिया है। फोटो को देखते हुए पुलिस और सेना ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया।

Recommended Video

    Jammu Kashmir के Kupwara में एनकाउंटर, लश्कर के 3 Terrorist Arrest | वनइंडिया हिंदी
    jammu kashmir spp over three terrorists arrested sogam of kupwara

    दिनकर ने कहा कि इन तीनों के संपर्कों का तलाशा गया, ये लोग किससे मिलते थे, कहां जाते थे। छानबीन के बाद पाया गया कि वे सोगम लोलाब इलाके के जंगल में छिपे हुए हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इस क्षेत्र की घेराबंदी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से काफी हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि ये तीनों आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े हुए हैं। इनमें से दो की पहचान जाकिर अहमद भट और आबिद हुसैन वानी के तौर पर की गई है। बुधवार रात इनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें ये हाथों में बंदूक लिए नजर आए थे। ये कुपवाड़ा के लालपुरा और शालगुंड के रहने वाले बताए गए हैं।

    हाल के दिनों में कश्मीर में आतंका घटनाएं भी बढ़ी हैं। गुरुवार को ही पुलवामा में सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त टीम पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में दो जवान घायल हुए हैं। एक दिन पहले बुधवार को श्रीनगर के पंडेच इलाके में बीएसएफ की पार्टी पर आतंकी हमला किया गया था। जिसमें दो जवानों को गोली मारकर शहीद कर दिया गया था और जवानों से हथियार आतंकी उठा ले गए थे। वहीं मंगलवार को श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ बड़ी मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादी मारे गए थे और तीन सुरक्षाकर्मी भी इसमें घायल हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+