जम्मू-कश्मीर को सेप्रेट स्टेट नहीं बल्कि सुपर स्टेट बनाओ: नरेन्द्र मोदी

जम्मू कश्मीर से अपनी भावनात्मक यादें ताजा करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यहां से मेरा करीबी रिश्ता रहा है। किसी ने मुझे 25 साल पुराना फोटो दिया जिसे देखकर मेरी पुरानी यादें ताजा हो गई। मैंने यहां बहुत काम किया है। मैं आज महाराजा हरि सिंह को याद करना चाहता हूं। अगर उन्हें 1974 के बाद फैसले लेने की मुख्य धारा में शामिल किया जाता तो आज स्थितियां अलग होती। हरि सिंह ने समाज के लिए काम किया था। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के लिए खूब काम किया। उन्होंने छुआछूत के खिलाफ भी आवाज बुलंद की थी।
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं डॉक्टर एसपी मुखर्जी को याद करना चाहता हूं। मैं सभी राजनीतिक पंडितों से पूछना चाहता हूं कि पण्डित जवाहरलाल नेहरू कश्मीर के बारे में सही थे या मुखर्जी? इतिहास ने साबित किया है कि मुखर्जी सही थे। मैं पण्डित प्रेमनाथ डोगरा को भी याद करना चाहता हूं। जैसा उनके साथ हुआ वैसा ही सरबजीत सिंह और चमेल सिंह के साथ हुआ। अगर भारत ने अपनी आवाज बुलंद की होती तो शायद सरबजीत सिंह की मौत नहीं होती।
वहीं मोदी की रैली से पहले जम्मू में एक ब्लास्ट हो गया। इस मामले में छानबीन के दौरान जम्मू पुलिस ने ऊधमपुर जिले के जखेनी में एक यात्री बस से आतंकी मोहम्मद आजम को पकड़ा है। वह पुंछ का रहने वाला है। उसने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसका मकसद मोदी की रैली को निशाना बनाना था।












Click it and Unblock the Notifications