आतंकियों के मददगार देवेंदर सिंह से जम्मू कश्मीर पुलिस ने वापस लिया वीरता पुरस्कार
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर सरकार ने आतंकवादियों से साठगांठ के आरोप में गिरफ्तार डीएसपी देवेंद्र सिंह से शेर-ए-कश्मीर पुलिस मेडल को वापस लेने के आदेश दिए हैं। जम्मू कश्मीर राज्य सरकार की ओर से उन्हें साल 2108 में शेर-ए-कश्मीर पुरस्कार दिया गया था। देवेंदर सिंह को रविवार को हिजबुल आतंकियों नावीद बाबा और इरफान के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद ही राज्य सरकार ने उनसे पुरस्कार वापस लेने का आदेश जारी कर दिया है।

NIA को सौंपी गई जांच
फैसले के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा गया था, ' जम्मू-कश्मीर राज्य की ओर से 2018 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनकी सेवा के दौरान केवल वीरता पदक से उन्हें सम्मानित किया गया था।' पुलिस ने कहा कि जिला पुलिस लाइंस पुलवामा में जब वह डीएसपी के रूप में तैनात थे, तब 25-26 अगस्त 2017 को आतंकवादियों की ओर से एक फिदायीन हमले का सामना करने में उनकी भागीदारी के लिए उन्हें पदक प्रदान किया गया था।' देवेंद्र सिंह के घर पर हुई छापेमारी में सेना के 15 मैप और 7.5 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों को डर है कि हिजबुल के आतंकियों ने अपने पाक हैंडलर्स के साथ यह नक्शा साझा किया होगा। देवेंदर को सस्पेंड करने पर विचार किया जा रहा है और राज्य का गृह विभाग इस पर जल्द फैसला लेगा। वहीं गृह मंत्रालय ने देवेंदर सिंह के मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौप दी है।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications