600 करोड़ रुपए से गुलजार होगी 'कश्‍मीर घाटी'

kashmir hindu priests
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्‍मीर घाटी से भगाए गए कश्‍मीरी पंडितों को एक बार फिर से कश्‍मीर में बसाने का सपा देख रहे हैं। सपना तो अच्‍छा कहा जा सकता है कि लेकिन यह सपना थोड़ा सा मुश्किल भी है। मोदी उन कश्‍मीरी पंडितों को बसाने की बात कर रहे हैं जिन्‍हें कई साल पहले अपने ही घरों से बेघर होना पड़ा था।

कश्‍मीरी पंडितों को पुन: कश्‍मीर की घाटियों में बसाने के लिए नरेंद्र मोदी की योजना है कि उनके लिए अलग से शहर बसाए जाएं ताकि उन्‍हें वहां रहने में कोई खास दिक्‍कत न आए। जबकि दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि यहां आने के बाद कश्‍मीरी पंडितों को एक बार फिर से यहां के मुसलमानों के साथ ही रहना पड़ेगा। विवाद का असली जड़ यही है।

कश्‍मीरी पंडितों को वापस बसाने के लिए जम्‍मू व कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री ओमर अब्‍दुल्‍लाह ने 600 करोड़ रुपए की मांग की है। इस राशि से नए शहर और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाएंगी। हालांकि केंद्र सरकार ने इस राशि को देने पर अभी तक कोई मंजूरी नहीं दी है।

कश्‍मीर के मुसलमानों की बगावत:

कश्मीर के मुफ्ती-ए-आजम मुफ्ती बशीरुद्दीन ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए वादी में तीन अलग-अलग जगहों पर सेटलाइट सिटी बसाने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो पूरे कश्मीर में मुस्लिम उसके खिलाफ सड़कों पर उतर आएंगे। मुफ्ती बशीरुद्दीन ने कहा कि दुनिया जानती है कि कश्मीरी पंडितों को मुस्लिमों ने नहीं, बल्कि तत्कालीन राज्यपाल जगमोहन ने एक साजिश के तहत कश्मीर से भगाया था, ताकि वह यहां भारत के खिलाफ जारी जद्दोजहद को आतंकवाद और सांप्रदायिक बना सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+