जम्मू-कश्मीर: शोपियां के कीगाम में थाने पर आतंकी हमला, गोलीबारी जारी
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया है। शोपियां के कीगाम पुलिस स्टेशन पर हुए इस हमले में फायरिंग चल रही है। पुलिस और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है। मिली खबरों के मुताबिक सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। इस गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इससे पहले 6 जनवरी को बारामूला में आतंकियों के IED धमाके में पुलिस के 4 जवानों की मौत हो गई थी। ये आईडी धमाका बारामूला जिले के सोपोर में हुआ था। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के लिए जारी भारतीय सेना के ऑपरेशन ऑलआउट की वजह से घाटी में की बड़े आतंकियों की मौत हो चुकी है।
जम्मू-कश्मीर में आतंक के सफाए के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन ऑलआउट के तहत साल 2017 के अंत तक 210 से ज्यादा आतंकवादी मारे जा चुके हैं। सेना के ऑपरेशन के दौरान सबसे ज्यादा 49 आतंकी कुपवाड़ा में मारे गए हैं। जबकि 40 हंदवाड़ा और 22 आतंकियों को बांदीपुरा में सेना ढेर कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications