जम्मू कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को अगवा कर की हत्या
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के दक्षिणी प्रांत कुलगाम में कल (शुक्रवार) रात आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को उसके घर से अगवा कर दिया था, जिसे अब गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद सलीम शाह की डेड बॉडी एक खेत में मिली है, जिस पर गोलियों के कई निशान है। कांस्टेबल मोहम्मद सलीम इन दिनों छुट्टी पर था, जिसे शुक्रवार रात को आतंकियों ने अगवा कर दिया था, जिसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।

जम्मू कश्मीर में पिछले एक माह में यह दूसरी घटना है, जब आतंकियों ने अगवा कर सुरक्षाकर्मी की हत्या की है। इससे पहले पिछले माह 44 राष्ट्रीय रायफल्स के जवान औरंगजेब को अगवा कर उसकी हत्या कर दी थी। औरगंजेब जब ईद पर छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था, तभी आतंकियों ने उसका अपहरण कर दिया था।
यह भी पढ़ें: जाकिर नाईक की पीस टीवी और पाकिस्तान की जीओ टीवी समेत जम्मू कश्मीर में 28 चैनलों पर बैन
कश्मीर का दक्षिणी प्रांत आतंकी गतिविधियों का हब बनता जा रहा है, जहां पिछले कुछ सालों में कई सुरक्षाकर्मियों का अपहरण कर आतंकियों ने उनकी हत्या की है। इसके अलावा साउथ कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथों से आर्म्स छीनने की घटनाएं भी हाल ही में बहुते देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें: कुपवाड़ा में 10 वर्ष के बच्चे की निर्ममता से हत्या के बाद घाटी में बंद और गुस्सा












Click it and Unblock the Notifications