पीडीपी विधायक का सुरक्षाकर्मी सात एके-47 और दूसरे हथियार लेकर फरार, सुराग देने वाले को दो लाख का ईनाम
पीडीपी विधायक का सुरक्षाकर्मी सात एके-47 और दूसरे हथियार लेकर फरार, सुराग देने वाले को दो लाख का ईनाम
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पीडीपी विधायक की सुरक्षा में तैनात एसपीओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) कई हथियारों को लेकर फरार हो है। हथियारों में सात एके-47, पिस्टल और दूसरी गन हैं। पुलिस का कहना है कि फरार एसपीओ को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। फरार एसपीओ का नाम आदिल बशीर है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने आदिल बशीर का सुराग देने वाले को दो लाख रुपए का ईनाम देने का ऐलान किया है।

आदिल बशीर वाछी विधानसभा से पीडीपी विधायक एजाज अहमद मीर के घर बतौर निजी सुरक्षा अधिकारी तैनात था।एसपीओ दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से ताल्लुक रखता है। हांलांकि इस बात को लेकर भी संशय है कि पीएसओ हथियार लेकर फरार है या किसी आतंकी गुट ने उसका अपहरण किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में हाईअलर्ट जारी किया गया है।
हाल ही में कई आतंकी संगठनों ने पुलिसकर्मियों को नौकरी छोड़ने ना छोड़ने पर मार देने की धमकी दी हैं तो पिछले कुछ महीनों में आतंकियों के पुलिसकर्मियों को अगवा करने की घटनाएं भी हुई हैं। ऐसे में पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications