जम्मू कश्मीर के तंगधार में सेना ने पाकिस्तान को गोलीबारी का दिया जवाब, दो पाक सैनिक ढेर
श्रीनगर। पाकिस्तान सेना की तरफ जम्मू कश्मीर के सुंदरबनी, तंगधार और केरन सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया गया है। बताया जा रहा है कि युद्धविराम में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार गोलीबारी जारी है और सेना इसका करारा जवाब दे रही है। पाकिस्तान की तरफ से मंगलवार दोपहर से ही भारी गोलीबारी की जा रही है।

सेना के सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में सेना ने दो पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया है। सेना की ओर से तंगधार और केरन सेक्टर में हुई कार्रवाई में पाक सैनिक मारे गए हैं। इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। सेना का जो जवान पाक की गोलीबारी में शहीद हुआ है उसका नाम नायक कृष्ण लाल है। 34 वर्ष के नायक कृष्ण लाल अखनूर जिले के घागिरया गांव के रहने वाले थे। राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से हुई नियंत्रण रेखा (एलओसी ) गोलीबारी में वह शहीद हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications