जम्मू-कश्मीर: नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन
नौशेरा (जम्मू-कश्मीर)। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आता नजर नहीं आ रहा है। बार-बार समझाने के बाद भी वो सुधरने को तैयार नहीं है। एक बार फिर से एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीमापार से युद्धविराम का उल्लंघन किया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने मोर्टार के गोले भी दागे हैं।

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है। शाम करीब पांच बजे सीजफायर तोड़ते हुए पाक की ओर से जमकर फायरिंग की गई। इस दौरान उन्होंने मोर्टार से गोले भी दागे हैं। हालांकि इससे भारतीय सुरक्षाबलों को किसी तरह की हानि की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान लगातार उकसावे की कार्रवाई करता रहता है। नौशेरा सेक्टर में एक बार फिर से उसने ऐसी ही कार्रवाई की है।
बता दें कि जनवरी में भी नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन किया था। नियंत्रण रेखा से लगे नागरिक बहुल इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग और गोले दागे थे। उस समय भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया था।












Click it and Unblock the Notifications