जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा से लश्कर का एक आतंकी गिरफ्तार
आतंकी का नाम रयाज अहमद खान बताया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने उसके छिपने के स्थान को भी नष्ट कर दिया है।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आतंकी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। आतंकी के पास से एक ए के 56 राइफल, दो मैग्जीन, 25 जिंदा कारतूस और एक तार काटने की मशीन को बरामद किया गया है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस, 30 राष्ट्रीय राइफल्स और 92 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त ऑपरेशन में आतंकी को गिरफ्तार किया।

आतंकी का नाम रयाज अहमद खान बताया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने उसके छिपने के स्थान को भी नष्ट कर दिया है। वहीं शनिवार को ही शोपियां जिले में आतंकवादियों और सेना के बीच गोलीबारी हुई, हालांकि अब तक इसमें अब तक किसी के नुकसान की खबर नहीं है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी शनिवार को पुलवामा के एक व्यक्ति तौसीफ अहमद मलिक (25) को लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित कथित कार्यों के कारण गिरफ्तार किया है।आरोपी व्यक्ति को जल्द ही दिल्ली लाकर पाटियाला हाउस में एनआईए की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications