Jammu Kashmir News: उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़, सेना का एक जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के बसंतगढ़ के पास गुरुवार (24 अप्रैल) सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में भारत के एक जवान शहीद हो गए हैं। यह मुठभेड़ ऐसे समय पर हुई है जब दो दिन पहले ही पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमला हुआ था।

शहीद हुए जवान 6 पैरा स्पेशल फोर्स में तैनात
शहीद हुए जवान का नाम झंटू अली शेख है जो 6 पैरा स्पेशल फोर्स में हवलदार के पद पर तैनात थे। उन्होंने आतंकियों से लोहा लेते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।
White Knight Corps ने दी श्रद्धांजलि
इस घटना की जानकारी देते हुए White Knight Corps ने लिखा है कि, 6 पैरा स्पेशल फोर्स के #Braveheart हवलदार झंटू अली शेख को समस्त रैंक और अधिकारीगण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने आतंक विरोधी अभियान के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी अटूट वीरता और उनकी टीम का साहस सदा स्मरणीय रहेगा। इस शोक की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं।
अब तक क्या हुआ?
- भारतीय सेना ने पुष्टि की है कि मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है।
- आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
- जब सर्च पार्टी बेरोले इलाके में पहुँची, तब आतंकवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
घटनास्थल की जानकारी
यह क्षेत्र बसंतगढ़ से लगभग तीन घंटे की पैदल दूरी पर है।
गर्मियों में यह इलाका बकरवाल और गुज्जर समुदाय के लोग पशु चराने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
यह दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्र आतंकियों के छिपने के लिए उपयुक्त माना जाता है।
सुरक्षाबलों का ऑपरेशन तेज
कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग अभी भी घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। मरने वाले में अधिकतर पर्यटक शामिल हैं। इस घटना के बाद से दुनिया भर के देशों में गु्स्से का माहौल है। इस घटना के बाद से ही सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन तेज कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications