जम्मू-कश्मीर: बीजेपी की रैली में लगाया उल्टा तिरंगा, FIR दर्ज
नई दिल्ली। खुद को बड़ा राष्ट्रवादी और देशभक्त कहने वाले भारतीय जनता पार्टी की उस समय बड़ी फजीहत हो गयी, जब जम्मू के कठुआ जिले में बीजेपी की रैली में कई किलोमीटर तक एक बीजेपी कार्यकर्त्ता उल्टा राष्ट्रीय ध्वज लगाकर रैली में घूमता रहा। इस मामले में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला दर्ज कर एफआईआर की गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मान का अपमान निरोधक कानून की धारा-दो के तहत शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारी ने बताया कि विनोद निझावन नाम के एक स्थानीय निवासी ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री जसरोटिया और भाजपा उम्मीदवार राहुल देव शर्मा की अगुवाई में गुरुवार को हुई रैली में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया। शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए गुरुवार को वॉर्ड नंबर 19 से नामांकन दाखिल करने गए शर्मा के साथ कठुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक जसरोटिया भी थे और उन्होंने शिवनगर स्थित अपने आवास से एक जुलूस भी निकाला था।
शिकायतकर्ता ने एक वीडियो क्लिप पेश की जिसमें बीजेपी विधायक के पीछे खड़े व्यक्ति ने दो किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी तक निकाले गए जुलूस के दौरान उल्टा तिरंगा पकड़ रखा है। अपनी शिकायत में निझावन ने कहा कि यह कृत्य गंभीर है और इससे देशभक्त नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications