जम्मू-कश्मीर: रजौरी में ताजा बर्फबारी से रोड हुई बंद, तापमान में भारी गिरावट

जहां मैदानी इलाकों प्रदूषण के बीच धुंध बढ़ी है, तो वहीं उत्तर भारत में ताजा बर्फबारी देखने को मिली है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में सोमवार और मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई, जिससे राजौरी में मुगल रोड बंद हो गई।

श्रीनगर। जहां मैदानी इलाकों प्रदूषण के बीच धुंध बढ़ी है, तो वहीं उत्तर भारत में ताजा बर्फबारी देखने को मिली है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में सोमवार और मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई, जिससे राजौरी में मुगल रोड बंद हो गई। मुगल रोड जम्मू को कश्मीर से जोड़ती है। पीर पंजल रेंज में ताजा बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने के बाद घाटी में ठंड काफी बढ़ गई है। शनिवार को घाटी में सीजन का पहला हेवी स्नोफॉल रिकॉर्ड किया गया।

Snowfall

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट आई है। सोमवार-मंगलवार को राजौरी और उधमपुर में ताजा बर्फबारी देखने को मिली। ताजा बर्फबारी से जहां पर्यटकों के चेहरे खिले नजर आए तो वहीं जनजीवन बधित होने से लोग परेशान भी रहे। पीर पंजल पहाड़ रेंज को पास करने वाली 84 किलोमीटर की मुगल रोड बर्फबारी के कारण बंद करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें: जम्‍मू कश्‍मीर के राज्‍यपाल को चाहिए अपनी सुरक्षा के लिए नई सिक्‍योरिटी फोर्स, लेकर आए नया बिल

मुगल रोड के जरिये शोपियन और पुंछ के बीच 588 किलोमीटर का रास्ता कम होकर केवल 126 किलोमीटर का रह जाता है। ये जम्मू और कश्मीर के बीच अहम वैकल्पिक रोड है।

जम्मू के उधमपुर में पर्यटक स्थल पटनीटॉप पर भी ताजा बर्फबारी से पूरा इलाका सफेद चादर में बिछ गया। मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले दो-तीन दिनों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला बोले- भाजपा दो बार दे चुकी जम्मू-कश्मीर के लोगों को धोखा, इस बार बताए सीएम फेस कौन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+