जम्मू-कश्मीर में फिर से शुरू हुई मोबाइल इंटरनेट सेवाएं

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सस्पेंड की गई मोबाइल इंटरनेट सर्विस को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। मोबाइल इंटरनेट सेवा को आज सस्पेंड कर दिया गया था। संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी की वजह से जम्मू कश्मीर प्रशासन ने ऐतिहात के तौर पर घाटी में मोबाइल सर्विस को सस्पेंड कर दिया था। अफजल गुरु की सातवीं बरसी पर ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस ने कश्मीर में बंद का आह्वान किया था। जिसे देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को सस्पेंड कर दिया था।

Jammu & Kashmir: Mobile internet services restored in Kashmir.

रविवार तड़के मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गई। अलगाववादी संगठनों के बंद आह्वान के मद्देनजर घाटी में हिंसा होने की आशंका को देखते हुए इंटरनेट सेवा को थोड़ी देर के लिए निलंबित किया गया। गौरतलब है कि 25 जनवरी को कश्मीर में टू जी इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी थी।गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद से घाटी में सभी संचार सुविधाएं बंद कर दिया गया था, लेकिन जैसे-जैसे हालात सामान्य होते गए मोबाइल सर्विसेज को बहाल किया जाने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+