लेडी डॉक्टर का कॉलर ठीक करते जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री की फोटो वायरल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। इस फोटो में मंत्री जी एक लेडी डॉक्टर का कॉलर ठीक करते दिखाई दे रहे हैं। आईए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। दरअसल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह एक सरकारी अस्पातल का निरीक्षण करने गये थे।

Jammu and Kashmir Minister 'Fixes' Woman Doctor's Collar, Image Goes Viral
मंत्री जी को इस बात का जायजा लेना था कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठीक-ठाक इंतजाम हैं या नहीं। इस सिलसिले में वो अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने एक लेडी डॉक्टर का कॉलर ठीक करते हुए कहा कि ''बिटिया तुम्हारा कॉलर ठीक नहीं है''।

मौके पर मौजूद एक ऑफिसर ने बताया कि इसके जवाब में उस डॉक्टर ने मंत्री जी से कुछ नहीं कहा। जानकारी के मुताबिक चौधरी लाल ने जब लेडी डॉक्टर का कॉलर ठीक किया तो इसे देख वहां मौजूद और भी डॉक्टर अपना कॉलर खुद ठीक करने लगे। उल्लेखनीय है कि चौधरी लाल सिंह बीजेपी के विधायक हैं, जो PDP-BJP की साझा सरकार में मंत्री बने हैं। सोशल मीडिया में मंत्रीजी की 'हरकत' की आलोचना करते हुए इसे 'शर्मनाक' बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+