जम्मू कश्मीर: चिनाब नदी में गिरी बस, 16 की मौत, 13 घायल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के किश्तवार जिले में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत और 16 घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे एक मिनी बस (JK17 0662) अपना संतुलन खो गई और चिनाब नदी में जा गिरी। किश्तवार जिले के ठाकरी क्षेत्र में यह हादसा हुआ है।

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक 12 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि घायल हुए लोगों नजदिकी अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। इस मिनी में कुल 25 लोग सवार थे।
किश्तवार के डीसी अंग्रेज सिंह राणा ने इस हादसे को लेकर कहा कि इसमें 17 लोगों की मौत 16 घायल और 11 लोगों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर जम्मू ले जाया गया है। राणा ने बताया कि मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
इससे पहले 9 सितंबर को जम्मू कश्मीर के किश्तवार जिल में एक कार की बस से टक्कर लगने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications