जम्मू-कश्मीर: राजौरी सीमा पर पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, फायरिंग में घायल जवान हुआ शहीद
राजौरी (जम्मू-कश्मीर)। पाकिस्तान एक बार फिर से नापाक हरकत को अंजाम दिया है। सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने फायरिंग की, जिसमें घायल हुए जवान ने बाद में दम तोड़ दिया। मामला जम्मू के राजौरी सेक्टर का है। जानकारी के मुताबिक एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में घायल जवान शहीद हो गया।

भारतीय सेना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में दोपहर 2 बजे अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग का जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। इसी दौरान गंभीर रूप से घायल हुए लांसनायक योगेश मुरलीधर भड़ाने ने दम तोड़ दिया। सेना के अधिकारी ने बताया कि करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग की गई।
लांसनायक योगेश मुरलीधर भड़ाने की उम्र 28 वर्ष थी। उनका घर महाराष्ट्र के धुले में खलाने गांव में है। सैन्य अधिकारी ने बताया कि लांसनायक योगेश मुरलीधर भड़ाने बहुत बहादुर और गंभीर थे। उनके बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।












Click it and Unblock the Notifications