'पीओके पाकिस्तान का है और कश्मीर हमारा' वाले फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान का ऋषि कपूर ने किया समर्थन, देखते ही देखते ट्विटर पर हो गए ट्रोल

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने एक विवादित बयान दिया है। ऋषि कपूर ने उस विवाद को और अधिक बढ़ा दिया है, जिसकी शुरुआत फारूक अब्दुल्ला ने की थी। दरअसल, शनिवार को फारूख अब्दुल्ला के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पीओके पाकिस्तान का है और यह बदलने वाला नहीं है। जो लोग भारत की तरफ हैं, उन्हें आजादी की बात नहीं करनी चाहिए। वह बोले कि भारत की तरफ जो लोग आजादी का बात करते हैं उन्हें बहकाया गया है। उन्होंने कहा था कि आंतरिक स्वायत्तता हमारा अधिकारी है। उन्हें (केन्द्र सरकार को ) इसे लौटाना चाहिए, तभी जाकर शांति स्थापित हो सकती है। यह बातें उन्होंने श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस मुख्यालय में कही थीं।

ऋषि कपूर ने किया समर्थन

ऋषि कपूर ने किया समर्थन

ऋषि कपूर ने इस मामले में आधी रात को ट्वीट करके कहा- 'फारूक अब्दुल्ला जी, सलाम! आपसे पूरी तरह से सहमत हूं, सर। जम्मू और कश्मीर हमारा है और पीओके उनका है। सिर्फ यही तरीका है जिससे हम इस समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। मैं सहमत हूं।' उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि वह अब 65 साल के हो चुके हैं और अपनी जिंदगी में एक बार पाकिस्तान देखना चाहते हैं। साथ ही वह यह भी चाहते हैं कि उनके बच्चे भी उस जगह को देख सकें, जहां से उनकी जड़ें जुड़ी हुई हैं। बस समाझान करवा दीजिए, जय माता दी।

ट्वीट हुआ वायरल

ट्वीट हुआ वायरल

उनका ट्वीट तुरंत ही वायरल हो गया और लोगों ने उसे खूब ट्रोल किया। एक के बाद उनके खिलाफ कई ट्वीट आए। कइयों ने तो यह भी कह डाला कि यह शनिवार की रात है और ऋषि कपूर नशे में हैं। एक शख्स ने सवाल कर दिया- 'सोडा और लाऊं?' दूसरा शख्स ट्विटर पर बोला- अरे सरजी 65 की उम्र में नीट नहीं मारते। सोडा खत्म हो गया तो पानी ही मिला लिया करो। उसने लिखा पीओके हमारा है, जम्मू और कश्मीर हमारा है, बलूचिस्तान को भी आजाद करेंगे। एक अन्य शख्स ने लिखा- सर धीरे बोलिए, सनी देओल ने सुन लिया तो आपको घर के पंप उखाड़ देगा।

ये भी कहा था अब्दुल्ला ने

ये भी कहा था अब्दुल्ला ने

अब्दुल्ला ने कश्मीर के महाराजा और भारत सरकार के बीच हुए समझौते की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा- आपको विलय पत्र याद नहीं है और पाकिस्तान अधिग्रहीन कश्मीर पर अपना दावा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आप उन शर्तों को क्यों भूल गए हैं, जिन पर हम सहमत हुए थे। वह बोले कि आजादी जैसा कुछ नहीं है। हम चारों ओर से घिरे हुए हैं। हमारे आस-पास चीन, पाकिस्तान और भारत हैं। तीनों के पास परमाणु बम हैं। हमारे पास सिर्फ अल्लाह हैं। जो लोग आजादी की बात करते हैं वह गलत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+