जम्मू कश्मीर: उरी में सेना के कैंप के पास नजर आए संदिग्ध, दो लोग हिरासत में, सेना अलर्ट
श्रीनगर। रविवार रात इंडियन आर्मी की आर्टिलरी यूनिट ने उरी के राजारवानी में संदिग्ध गतिविधियों को देखा। कैंप के आसपास हुई इस घटना में सेना को फायरिंग करनी पड़ी। इस इलाके को घेर लिया गया है। पुलिस और सेना की एक ज्वॉइन्ट टीम यहां पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। दो लोगों को सेना ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। आपको बता दें कि उरी में ही साल 2016 में सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे।

रविवार को कुलगाम में पांच आतंकी ढेर
कुछ अपुष्ट खबरों में कहा जा रहा है कि सुरक्षाबलों की फायरिंग में दो आतंकी ढेर हो गए हैं। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और एक बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके अलावा सेना और पैरामिलिट्री फोर्स की एक लोकल यूनिट को भी यहां पर तैनात कर दिया गया है। इससे पहले रविवार को कुलगाम में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के पांच आतंकियों को ढेर कर दिया था। दक्षिण कश्मीर के तहत आने वाले कुलगाम में रविवार को कई घंटों तक एनकाउंटर चला था। सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की टीम ने रविवार को कुलगाम जिले के तहत आने वाले देवसार इलाके के केल्लम गांव में कासो लॉन्च किया था। बताया गया था कि यहां पर कार एक तीन आतंकी शनिवार को पहुंचे थे और वे एक घर में रह रहे थे। इससे पहले श्रीनगर में रविवार को ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका था। इस हमले में 11 नागरिक और पांच जवान घायल हो गए थे।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications