जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी, सेना का जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में इंडियन आर्मी का एक जवान पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हो गया है। पाकिस्तान की ओर से गुरुवार को कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में फायरिंग की गई और युद्धविराम तोड़ा गया। जवान फायरिंग की चपेट में आ गया और शहीद हो गया। कुपवाड़ा नॉर्थ कश्मीर में आता है और यहां पर नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से अक्सर फायरिंग होती रहती है।

श्रीनगर में रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया की ओर से इस पर और ज्यादा जानकारी दी गई है। कर्नल कालिया ने बताया, 'पाकिस्तान की तरफ से माछिल सेक्टर में गुरुवार सुबह 10:45 मिनट पर भारी गोलीबारी की गई। इस फायरिंग का सेना ने बखूबी जवाब दिया लेकिन दुश्मन की फायरिंग की चपेट में आने के बाद एक जवान शहीद हो गया है।' इस घटना में फिलहाल और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।अधिकारियों की ओर से कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की सेना ने उरी के कमालकोट इलाके में भी बुधवार और गुरुवार को युद्धविराम का उल्लंघन किया है। यहां पर सेना ने दुश्मनों को बखूबी जवाब दिया है।












Click it and Unblock the Notifications