जम्मू कश्मीर: घाटी में आतंकियों का सफाया करने लिए इंडियन आर्मी ने की 'तोरा-बोरा' में एंट्री

जम्मू कश्मीर। घाटी में आतंकवाद का सफाया करने के लिए ऑपरेशन ऑल आउट के बाद अब इंडियन आर्मी ने 'तोरा-बोरा' में प्रवेश कर लिया है। हाल ही में इंडियन आर्मी ने बड़गाम के पाखरपोरा इलाके में घुस कर जैश के 4 आतंकियों को मार गिराया था, तब लगा कि इंडियन आर्मी अब घाटी के सबसे संवेदनशील क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी है। जम्मू कश्मीर बड़गाम जिले में पाखरपोरा इलाका घने जंगलों से घिरा हुआ है और सुरक्षा अधिकारियों की मानें तो यहां बड़ी संख्या में आतंकियों के छुपे होने की आशंका है।

'तोरा-बोरा' में सुरक्षाबल, घाटी में आतंकियों का होगा सफाया

अफगानिस्तान में अफगान और यूएस आर्मी ने तोरा-बोरा जंगलों में छुपे आतंकियों को चुन-चुन कर मारने के लिए एक बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया था। पश्चिमी अफगानिस्तान के सफेद पहाड़ियों में स्थित तोरा-बोरा क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है। इस क्षेत्र में आतंकियों को छुपने के लिए महफूज जगह मिल जाती है।

कश्मीर घाटी का पाखरपोरा इलाका भी कुछ तोरा-बोरा जैसा ही है, जहां बड़ी संख्या में विदेशी आतंक छुपे हुए हैं। पिछले गुरूवार को स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप में आर्मी और पुलिस ने मिलकर आतंकियों के साथ जमकर मुठभेड़ की थी, जिसमें जैश के 4 आतंकियों को भी ढ़ेर किया गया था। सीमा से पार होकर आ रहे ज्यादातर आतंकी इन्हीं जंगलों में छुपे हुए हैं।

घाटी का 'तोरा-बोरा' विषय सुरक्षा एजेंसियों की कई बैठकों में प्रमुख रुप उठा क्योंकि यहां से करीब 45 किलोमीटर दूर तोरा बोरा दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के घुस आने का मार्ग है। पिछले साल 8 जुलाई को हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद से कश्मीर घाटी में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+