जम्मू कश्मीर: आतंकियों से बरामद हुईं अमेरिकन असॉल्ट राइफलें, सुरक्षा एजेसियां अलर्ट पर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के नगरोटा में आतंकियों के पास से अमेरिकन राइफलें मिलने के बाद सुरक्षा एजेसियां अलर्ट पर हैं। बीते हफ्ते शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षाबलों ने जो हथियार आतंकियों के पास से मिले थे, उनमें अमेरिका में बनी हाई-पवर असॉल्ट राइफल भी थीं। इन राइफलों के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि जिस तरह के हथियार आतंकियों से बरामद हुए हैं, वो भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ry terror suspects alarms

नागरोटा के बन इलाके में टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के ये मुठभेड़ हुई थी। टोल प्लाजा से एक ट्रक गुजर रहा था। इस दौरान सुरक्षाबलों को ट्रक में सवार लोगों की गतिविधि संदिग्ध लगी। सुरक्षाबलों ने ट्रक की तलाशी लेने की बात कही। इसी दौरान ट्रक सवार आतंकियों ने टोल प्लाजा के पास बने सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला कर दिया। जवानों और आतंकियों के बीच चली इस मुठभेड़ में आतंकी मारे गए हैं।

आतंकियों के पास से भारी मात्रा में सुरक्षाबलों ने हथियार बरामद किए गए थे। जम्मू-कश्मीर के (डीजीपी) दिलबाग सिंह के मुताबिक, आतंकियों के पास से अमेरिकन कोल्ट एम-4 कार्बाइन, दो एक-74, तार काटने वाला कटर, साथ ही एक रेडियो सेट भी बरामद हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+