Jammu Kashmir: श्रीनगर में ग्रेनेड हमला, 12 घायल, आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत एक्शन
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जिले में रविवार हुई आतंकी घटना को लेकर एक्शन जारी है। मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस यूएपीए एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। हमले को लेकर एक ताजा बयान में श्रीनगर पुलिस ने कहा ने कहा है कि रविवार को दोपहर करीब 2 बजक तीस मिनट पर आतंकियों ने गोलीबारी की। इसके लिए हैंड ग्रेनेड का भी प्रयोग किया गया।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट किए गए बयान में लिखा, "लगभग 14:10 बजे, आतंकवादियों ने श्रीनगर के भीड़भाड़ वाले रविवार बाजार के पास सुरक्षा बल की तैनाती पर एक हथगोला फेंका। ग्रेनेड भीड़ के भीतर फट गया, जिससे 12 नागरिक घायल हो गए, उनमें से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।"













Click it and Unblock the Notifications