जम्मू कश्मीर: कुलागाम में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला, 3 घायल
जम्मू। जम्मू कश्मीर के कुलागाम में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला हुआ है, जिसमें तीन पुलिसकर्मी के घायल होने की पुष्टी की गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह हमला कश्मीरी मिलिटेंट ने किया है।

इस हमले में एसपीओ, पुलिसकर्मी और एक नागरिक के घायल होने की खबर है।
हाल ही में सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के साथ ही एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इसमें लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकवादी शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications