कश्मीर: बारामुला पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला, पुलिसकर्मी जख्मी

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामुला में पुलिस स्टेशन पर हुए आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें ये पुलिसकर्मी जख्मी हुआ। घाटी में सोमवार को लगातार आतंकियों ने हमले किए। बारामुला से पहले पुलवामा के लासीपोरा में गोलीबारी हुई, तो पुलवामा के ही पंपोर में दोपहर के समय खीरू चौक पर सेना के वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया गया।

Jammu Kashmir, terror attack, grenade attack, Baramullah, pulwama,

बीते कई दिनों से लगातार पाकिस्तान सीमा पर गोलाबारी कर रहा है। इससे कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों के गावों में सन्नाटा है, काफी लोग अपनी जगहों को छोड़कर जा भी चुके हैं, जिसके कारण पुलिस ने इलाके में रेड एलर्ट जारी किया है। इस सब का फायदा आतंकी भी उठा रहे हैं और हमले बढ़ रहे हैं। वहीं पाक की गोलीबारी का फायदा उठाकर सीमापार से भी आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं।

सेना के सूत्रों का कहना है कि एलओसी पर हुई सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं का लाभ उठाते हुए पाक सेना पंद्रह से ज्यादा आतंकियों को भारतीय सीमा में धकेलने में कामयाब हुई है। घुसपैठ करने वाले ताजा आतंकियों के प्रति चौंकाने वाला तथ्य यह है कि वे अति घातक हथियारों से लैस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+