जम्मू कश्मीर: सरकारी एग्जाम में पीओके को बताया गया आजाद कश्मीर, शुरू हुआ विवाद
जम्मू कश्मीर में सर्विस सेलेक्शन रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी (एसएसआरबी) की परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थी उस समय हैरान रह गए जब एक सवाल में उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लिए 'आजाद कश्मीर' शब्द का प्रयोग देखा। आजाद कश्मीर शब्द का प्रयोग पाकिस्तान सरकार की ओर से होता है।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सर्विस सेलेक्शन रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी (एसएसआरबी) की परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थी उस समय हैरान रह गए जब एक सवाल में उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लिए 'आजाद कश्मीर' शब्द का प्रयोग देखा। आजाद कश्मीर शब्द का प्रयोग अक्सर पाकिस्तान सरकार की ओर से कश्मीर के हिस्से को अपना बताता है और इस पर अपना हक जताता आया है। भारत की तरफ से अभी तक इस तरह के शब्द का प्रयोग नहीं होता है और इसलिए भारत सरकार की ओर से आयोजित किसी परीक्षा में पीओके को जब आजाद कश्मीर बताया गया तो कई लोग हैरान थे।

परीक्षार्थियों ने किया विरोध
इस एग्जाम का सवाल नंबर 86 कुछ इस तरह से था-जम्मू और कश्मीर उत्तर और पूर्व में चीन के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है और लाइन ऑफ कंट्रोल इसे आजाद कश्मीर की पाकिस्तान नियंत्रित सीमाओं से अलग करता है और गिलगित बल्टीस्तान यहां पर हैं।
a) उत्तर और उत्तर-पूर्व में
b) दक्षिण और दक्षिण पूर्व में
c) पूर्व और उत्तर पूर्व में
d) पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में
परीक्षा में बैठे अभ्यर्थियों की ओर से इस सवाल का विरोध किया गया और उन्होंने परीक्षा को कैंसिल करने की मांग की। लेकिन एसएसआरबी की ओर से अभी तक परीक्षा को कैंसिल करने से जुड़ा कोई भी ऐलान नहीं किया गया है। एसएसआरबी के चेयरमैन की ओर से बताया गया है कि एग्जाम के बाद इसे कैंसिल करने की कोई प्रक्रिया नहीं है और अगर सवाल गलत था तो इसे सही कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड में मौजूद किसी को भी सवालों को देखने का मौका नहीं मिलता है। साथ ही प्रश्न पत्र तैयार करने वाले व्यक्तियों से भी बोर्ड के सदस्य किसी भी तरह से संपर्क में नहीं होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड को आदेश हैं कि किसी भी तरह का विवादित सवाल नहीं पूछा जाएगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने निर्देश भी दिए हैं कि कोई भी सवाल विवादित न हो, यह बात सुनिश्चित करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications