जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 72 घंटों में 9 आतंकियों को किया ढेर
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के किलूरा गांव में आतंकवादियों और सेना के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है। कल शाम से आंतकवादियों की ओर से फायरिंग जारी है। वहीं सेना भी आंतकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।ताजा जानकारी के मुताबिक सेना ने अब तक 5 आंतकियों को मार गिराया है। सेना ने मारे गए सभी आंतकियों के शव को बरामद कर लिया है। शवों के पास हथियार भी बरामद किए गए। सेना को मारे गए आंतकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। मारे गए आंतकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के आंतकी उमर मलिक के तौर पर हुई है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा है।

मारा गया लश्कर का आतंकी
सेना को इलाके में दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर है। वहीं आंतकियों की ओर से फिर से फायरिंग शुरू कर दी गई, जिसके बाद सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ फिर से शुरू हो गई है। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। सर्च ऑपरेशन में बरामद हथियार AK47 बरामद हुए हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार दोपहर को बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढ़ेर हो गए।
72 घंटे में 8 आतंकी ढेर
आपको बता दें कि सेना ने पिछले 3 दिनों में घाटी में 8 आतंकियों को मार गिराया है। गुरुवार को कुपवाड़ा में सेना ने दो आतंकियों को ढेर किया, फिर शुक्रवार की सुबह सोपोर में दो आतंकी मारे गए। अब शुक्रवार रात से जारी मुठभेड़ में 4 आतंकियों के मारे जाने की जानकारी मिली है। सेना ने 72 घंटे की भीतर 8 आंतकियों को मार गिराया है।












Click it and Unblock the Notifications