जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी सफलता, 6 आतंकी ढेर, 42आरआर कैंप पर आंतकियों ने बरसाईं गोलियां

नई दिल्ली। सेना ने जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन ऑलआउट चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत आज सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेना ने आज बारामूला और आनंतनाग में 6 आंतकियों को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना ने दो आंतकियों को मार गिराया। वहीं अनंतनाग में सेना के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए हैं।

 Jammu & Kashmir: Four terrorists were neutralised in an encounter by security forces in Bijbeharas Arwani in district Anantnag
जवाबी हमले में आंतकियों ने त्रास के 42 राष्ट्रीय राइफल के कैंप पर गोलियां बरसाईं। हलांकि सुरक्षाबलों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बारामूला के किरी इलाके को चारों ओर से घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया कि आंतकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने भी जवाबी हमले किए, जिसमें दो आतंकी मारे गए।

आतंकियों ने गुरुवार देर शाम सेना के कैंप को निशाना बनाया। पुलवामा जिले के त्राल इलाके में गुरुवार को आतंकियों ने सेना के एक कैंप पर हमला कर दिया। इस हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। आतंकियों का हमला त्राल के नादेर स्थित 42 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हुआ है। आतंकियों ने कैंप को निशाना बनाते हुए जबरदस्त गोलीबारी की। इस गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए।

वहीं एक और तलाशी अभ‍ियान के तहत अनंतनाग ज‍िले के अरवानी कुलगाम में सेना के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए । आपको बता दें कि बुधवार को श्रीनगर के नौगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक एमफिल डिग्री धारक समेत हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आंतकी मारे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+