बाढ़ में सेना के जज्बे को देखकर पाक ने भी कहा 'जय हिंद की सेना'
श्रीनगर। दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं का हिस्सा भारतीय सेना ने जिस तरह से बाढ़ राहत कार्यों को अंजाम दे रही है, उसने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भी सह कहने पर मजबूर कर दिया है कि 'जय हिंद की सेना।'
विशेषज्ञों की मानें तो जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ कई लोगों का नजरिया बदलने का काम कर सकती है। लेकिन एक बड़े ही चौंकाने वाले टिवस्ट के तहत अब पाकिस्तान के नागरिक भी भारतीय सेनाओं का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
बुधवार को भारतीय सेना और वायुसेना की ओर से पाकिस्तान के एक डेलीगेशन को सुरक्षित बचाया गया था। इस डेलीगेशन में ही पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नेशनल) की सांसद आयशा जावेद भी शामिल थीं।
यह डेलीगेशन आयशा की अगुवाई में ही श्रीनगर घूमने आया था कि बाढ़ में फंस गया।
जिस तरह से भारतीय सेना ने इस डेलीगेशन को बचाया है, उ सने आयशा और बाकी लोगों को अपना मुरीद बना डाला है। आयशा ने राहत कार्यों में लगी भारतीय सेना और उसके प्रयासों की खुलकर तारीफ की है।
आयशा ने भगवान से प्रार्थना की है वह भारत और भारतीय सेनाओं को इस नुकसान को सहने की क्षमता और ताकत दे। यह भारतीय सेनाओं का जज्बा और उनकी ताकत ही है जिसने आयशा जैसे कुछ और पाक नागरिकों को 'जय हिंद'
बोलने पर मजबूर कर डाला।













Click it and Unblock the Notifications