जम्मू-कश्मीर : सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 5 आतंकियों का सफाया
जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में जवानों ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए 5 आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकवादी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान एक सफल ऑपरेशन के जरिए उन्हें ढेर कर दिया गया और उनके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Recommended Video

आपको बता दें कि एलओसी पर सेना की तरफ से अभी ऑपरेशन जारी है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि अभी और आतंकी मारे जा सकते हैं।
सेना के द्वारा इस बड़ी कामयाबी के बाद रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, 'आज माछिल सेक्टर में घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया गया है। फिलहाल सेना इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। तलाशी के दौरान पांच हथियार बरामद किए गए हैं'।
अमरनाथ हमले के बाद सेना ने जम्मू-कश्मीर से आतंकियों का सफाया करने और सीमा पार से हो रही घुसपैठ की कोशिश को रोकने के लिए लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है और इसमें सेना को कई बड़ी कामयाबी भी हाथ लगी है।












Click it and Unblock the Notifications