जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा के त्राल सेक्‍टर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच रविवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ अब समाप्‍त हो गई है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में मिली विशेष जानकारी के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर में त्राल के गुलशनपोरा क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया था।

Recommended Video

    J&K: Tral में Security forces ने 2 Terrorists को किया ढेर, तलाशी अभियान जारी । वनइंडिया हिंदी
    जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 आतंकी के मारे जाने की खबर

    उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल जब तलाश अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। आपको बता दें कि इसी हफ्ते मंगलवार को भी पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था। मारे गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं।

    इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी सेना की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा, 'पाकिस्तान ने रात करीब साढ़े नौ बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे देगवर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।'

    सूत्रों ने कहा कि सीमापार से आतंक का खतरा कम नहीं हुआ है। घाटी में भी आतंकियों की मौजूदगी बनी हुई है। खुफिया सूचनाओं के मुताबिक आतंकी गुट मौसम बदलने का इंतजार कर रहे हैं। सुरक्षा बल उनके लिए पहला निशाना हैं। कश्मीर में अनुच्छेद-370 के प्रावधान समाप्त होने के बाद से सुरक्षा बलों की चौकसी की वजह से आतंकी गुटों का कोई मंसूबा अब तक कामयाब नहीं हुआ है। सुरक्षा बलों को आगाह किया गया है क्योंकि पाक आतंकी हमलों को लेकर रणनीति बना रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+