J&K: केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद, एक आंतकी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ हो रही है। केरन सेक्टर में दोनों ओर से हो रही गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया है और दो जवान घायल हुए हैं। वहीं एक आतंकी भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। दोनों ओर से गोलीबारी बुधवार दोपहर को शुरू हुई। आतंकियों की गोलीबारी का सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और एक आतंकी को मार गिराया। इस दौरान एक आर्मी जवान की गोली लगने से मौत हो गई। मुठभेड़ अभी जारी है।

Jammu Kashmir: Encounter between Security forces and terrorists in Keran sector Kupwara One Army jawan has lost his life

सोमवार को भी जम्मू और कश्मीर के अवन्तिपुर स्थित त्राल में 42 राष्ट्रीय रायफल्स और एसओजी की सर्च पार्टी पर आतंकियों ने गोलीबारी की थी। आतंकी गोलीबारी कर के जंगली इलाके में भाग गए। इसके तुरंत बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान एक आतंकी मारा गया जिसकी पहचान आदिल के तौर पर हुई।

इससे पहले 15 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार भी किया है। इसे काजीगुंड से गिरफ्तार किया गया है। आतंकी का नाम शम्स-उल-वकर बताया गया, जिसके पास से एक एके-47 भी बरामद की गई थी। दक्षिणी कश्मीर में मंगलवार को जो जगह पुलिस की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। इनमें एक हिजबुल आतंकी को मार भी गिराया गया था। एक जवान भी इस मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया था। सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने को भी ध्वस्त कर दिया था। जिस आतंकी को मारा गया था बताया जा रहा है कि वह बीटेक पास था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+